best news portal development company in india

शारदीय नवरात्रि को लेकर आजमगढ़ पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त

SHARE:

क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने सिधारी और कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, स्थानीय लोगों से किया जनसंवाद

आजमगढ़, 17 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आजमगढ़ पुलिस अलर्ट है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने शनिवार को थाना सिधारी और कोतवाली क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया।

पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से बातचीत कर त्योहार को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। इस दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

आजमगढ़ पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना उसकी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई