best news portal development company in india

आजमगढ़। मिशन शक्ति अभियान के तहत बिलरियागंज में तीन युवक पकड़े गए, छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी के मामले में मुकदमा

SHARE:

कंपोजिट विद्यालय छिही के आसपास एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई, एक युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 में केस दर्ज

आजमगढ़, 18 अक्टूबर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 और शारदीय नवरात्रि अभियान के तहत बिलरियागंज थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, इनमें से एक युवक पर स्कूल से घर जा रही छात्राओं के प्रति अश्लील टिप्पणी करने और अश्लील इशारे करने का आरोप है। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर को थाना बिलरियागंज की मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ग्राम छिही स्थित कंपोजिट विद्यालय के आसपास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान छात्राओं के साथ कथित तौर पर अश्लील टिप्पणी और इशारे करने के आरोप में क्रिश गौड़ निवासी ग्राम छिछोरी को पकड़ा गया। महिला उपनिरीक्षक आकांक्षा पाण्डेय की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बिलरियागंज में मुकदमा संख्या 247/26 के तहत बीएनएस की धारा 296 में अभियोग पंजीकृत किया गया।

इसी दौरान विद्यालय के आसपास संदिग्ध अवस्था में खड़े मिले दिलीप निवासी ग्राम छिछोरी और सनी निवासी ग्राम छिही से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर तीनों युवकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई करते हुए आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की।

अधिकारियों के निर्देशन में चला अभियान

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के मार्गदर्शन में की गई। अभियान का पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज कुमार श्रीवास्तव ने किया, जबकि नेतृत्व क्षेत्राधिकारी सगड़ी देशराज सिंह का रहा।

महिला पुलिसकर्मी रहीं शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक आकांक्षा पाण्डेय, महिला कांस्टेबल काजल सिंह और महिला कांस्टेबल प्रेमलता पाण्डेय शामिल रहीं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई