best news portal development company in india

आजमगढ़। गैंगस्टर एक्ट में अजय कुमार राव गिरफ्तार, आपराधिक इतिहास में 11 मुकदमे दर्ज

SHARE:

होली के दौरान फायरिंग कर जानलेवा हमले के मामले में पहले जा चुका है जेल, बिलरिया की चुंगी से कोतवाली पुलिस ने पकड़ा

आजमगढ़। आजमगढ़ कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त अजय कुमार राव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 18 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 8:45 बजे बिलरिया की चुंगी से उसे पकड़ा। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं।

होली पर फायरिंग के मामले में भी हुई थी गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, 4 मार्च 2026 को हीरापट्टी गांव में घर के सामने गाली-गलौज के बाद विवाद हुआ था। आरोप है कि विरोध करने पर अजय कुमार राव ने गनर शशिकांत राय की बंदूक लेकर गौतम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे पहले भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

गैंगस्टर एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस के अनुसार, जिलाधिकारी से अनुमोदित गैंगचार्ट के आधार पर 17 अक्टूबर 2026 को अजय कुमार राव के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त अजय कुमार राव (करीब 40 वर्ष) पुत्र बाबूराम, ग्राम हीरापट्टी, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ का निवासी है।

पुलिस टीम

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय, उपनिरीक्षक मिथिलेश प्रजापति तथा कांस्टेबल सुमित कुमार, राहुल कुमार यादव, जयशंकर और महिला कांस्टेबल लक्ष्मी यादव शामिल रहीं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई