best news portal development company in india

आजमगढ़। साइबर ठगी के पीड़ित को पुलिस ने वापस कराए ₹2,126

SHARE:

₹27,845 की रकम कराई गई थी होल्ड, शेष धनराशि वापस कराने में जुटी रौनापार पुलिस की साइबर टीम

आजमगढ़। रौनापार थाना पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी के पीड़ित को ₹2,126.01 की धनराशि वापस कराई है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित के साथ कुल ₹39,998.63 की साइबर ठगी हुई थी, जिसमें से ₹27,845.13 विभिन्न बैंक खातों में होल्ड कराए गए थे।

ऐसे वापस मिली रकम

पुलिस के मुताबिक, हाजीपुर गांव निवासी बृजेश पटेल के साथ 28 अगस्त 2026 को साइबर फ्रॉड हुआ था। पीड़ित ने उसी दिन साइबर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद रौनापार थाने की साइबर टीम ने संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर ठगी की रकम में से ₹27,845.13 होल्ड कराए। इसमें से ₹2,126.01 की धनराशि 16 अक्टूबर को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई। शेष धनराशि वापस कराने की कार्रवाई जारी है।

साइबर ठगी से बचने की अपील

आजमगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी के साथ OTP, ATM PIN या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने और संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से भी बचें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या “www.cybercrime.gov.in” (https://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई