best news portal development company in india

आजमगढ़l कप्तानगंज पुलिस की मुठभेड़ में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

SHARE:

तमंचा, कारतूस, चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद; दोनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

कप्तानगंज, आजमगढ़ | 19 अक्टूबर 2026ll आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चोरी की घटनाओं में संलिप्त बताए जा रहे अंतरजनपदीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ देवदत्त गोड और दिनेश कुमार उर्फ लकी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 18 और 19 अक्टूबर की मध्यरात्रि को देउरपुर से कोयलसा जाने वाले मार्ग पर जफरामऊ बाग तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक ऑटो को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि ऑटो सवार दो व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

तमंचा, कारतूस और चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद करने की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी हाल ही में एकडंगी गांव में एक घर से आभूषण और नकदी चोरी करने की घटना में भी शामिल थे। पूछताछ में सामने आया कि दोनों कथित तौर पर घरों की रेकी कर रात में चोरी करते थे और चोरी का सामान आपस में बांट लेते थे।

दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, दीपक उर्फ देवदत्त गोड के विरुद्ध पहले से 13 और दिनेश कुमार उर्फ लकी के विरुद्ध 16 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों का नाम पूर्व में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। पुलिस अब पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर अन्य घटनाओं में उनकी संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है।

घटनास्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया। मुठभेड़ और अवैध असलहे की बरामदगी के संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई