best news portal development company in india

आजमगढ़ में मिशन शक्ति अभियान: 4,060 लोगों को किया गया जागरूक, 88 वाहनों का चालान

SHARE:

26 थानों में 114 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, एंटी रोमियो स्क्वाड ने 1,205 व्यक्तियों की चेकिंग कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार

आजमगढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर आजमगढ़ पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 19 अक्टूबर 2026 को जनपद के सभी 26 थानों में आयोजित 114 जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से कुल 4,060 महिला-पुरुषों और छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। वहीं, स्टंटबाजी करने वाले 88 वाहनों का चालान किया गया और एंटी रोमियो स्क्वाड ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

98 ग्राम पंचायतों और वार्डों में चला अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

पुलिस के अनुसार, इन कार्यक्रमों के माध्यम से 2,435 महिलाओं एवं बालिकाओं तथा 1,625 पुरुषों एवं छात्रों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान 1,678 प्रिंटेड जागरूकता सामग्री और 25 ऑनलाइन सॉफ्ट कॉपी भी वितरित की गईं।

महिला हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

जागरूकता कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और सहायता के लिए 1090, 1098, 1076, 181, 112, 102 और 108 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण अधिनियम-2013 (POSH Act) के बारे में भी बताया गया।

एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्रवाई

अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड ने 84 स्थानों पर 1,205 व्यक्तियों की चेकिंग की और 702 लोगों को चेतावनी दी। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 362 निजी टैक्सी एवं अन्य वाहनों की जांच कर सत्यापन किया गया।

वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी करने वाले 88 वाहनों का चालान किया गया।

आजमगढ़ पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति फेज-6.0 के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के साथ प्रभावी पुलिस कार्रवाई भी जारी है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई