best news portal development company in india

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर मुबारकपुर में पुलिस की पैदल गश्त

SHARE:

पूजा पंडालों और मूर्ति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

मुबारकपुर (आजमगढ़)। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए आजमगढ़ पुलिस सतर्क है।

इसी क्रम में 19 अक्टूबर 2026 को मुबारकपुर कस्बे के बाजार क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक के नेतृत्व तथा सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।

पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था और मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। आजमगढ़ पुलिस के अनुसार, त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी एवं पुलिस व्यवस्था लगातार जारी है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई