best news portal development company in india

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन हेतु पोलिंग पार्टियों का द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न

SHARE:

मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी

मतदान में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध होगी सुसंगत धाराओं में कार्रवाई

आजमगढ़, 21 अक्टूबर 2026ll गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हरिऔध कला केंद्र में पोलिंग पार्टियों का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने पीपीटी के माध्यम से मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के कर्तव्यों और दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही निविदत्त मतपत्र, चैलेंज वोट तथा मतपत्र लेखा तैयार करने की प्रक्रिया को समझाया गया प्रशिक्षण में निर्देशित किया गया कि मतदान प्रारंभ होने से पूर्व खाली मतपेटी को मतदान अभिकर्ताओं को दिखाना अनिवार्य होगा। पीठासीन अधिकारी प्रत्येक मतपत्र के पीछे सुभिन्नक चिह्न अंकित कर अपने हस्ताक्षर करेंगे। मतपेटी को सील करते समय ग्रीन पेपर सील पर पीठासीन अधिकारी स्वयं हस्ताक्षर करेंगे तथा सीलिंग की प्रक्रिया उपस्थित मतदान अभिकर्ताओं के समक्ष पूरी की जाएगी। मतपत्र लेखा की एक-एक प्रति सभी मतदान अभिकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अतिरिक्त संविधिक एवं असंविधिक लिफाफों की सीलिंग और पैकिंग के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। मतदान कार्मिकों को मतपेटी खोलने, बंद करने तथा सील करने की प्रक्रिया का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, जिससे मतदान के दिन सभी प्रक्रियाओं का निर्धारित नियमों के अनुसार पालन सुनिश्चित हो सकेइस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए मतदान प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण राकेश कुमार पटेल, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं मतदान कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई