best news portal development company in india

आजमगढ़ जानलेवा हमले के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

SHARE:

जीयनपुर पुलिस ने जम्मनपुर नहर के पास से पकड़ा, एक अभियुक्त के कब्जे से .315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस मिला

आजमगढ़, 21 अक्टूबर 2026। जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र में रामप्रसाद यादव पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को रघुनाथ यादव पुत्र स्वर्गीय रामकिशुन यादव, निवासी ग्राम पारनकुण्डा, ने तहरीर दी थी कि पुरानी रंजिश को लेकर उनके पुत्र रामप्रसाद यादव पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर में मुकदमा संख्या 0428/2026, धारा 3(5)/109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने 21 अक्टूबर को उपनिरीक्षक जाफर खाँ के नेतृत्व में जम्मनपुर नहर के पास रास्ते से आशु गौड़ (19), निवासी चौको बुजुर्ग, और नरायन पटेल (43), निवासी कोड़रा, थाना जीयनपुर, को दोपहर करीब 1:20 बजे गिरफ्तार किया। नरायन पटेल के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में आशु गौड़ ने कथित तौर पर बताया कि रामप्रसाद यादव और उनके भाई पर हमला करने की योजना बनाई गई थी। मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर गिराने के बाद लाठी-डंडों और लात-मुक्कों से मारपीट की गई। पुलिस के मुताबिक, नरायन पटेल ने भी घटना के संबंध में बताई गई बातों की पुष्टि की।

पुलिस के अनुसार, नरायन पटेल के विरुद्ध जीयनपुर थाने में आर्म्स एक्ट और वर्ष 2022 के मारपीट व धमकी से संबंधित मुकदमा भी दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जाफर खाँ समेत पांच पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई