निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निस्तारण करने पर जोर, पीड़ितों को प्रभावी न्याय दिलाने के निर्देश
आजमगढ़, 30 अक्टूबर 2026। जनपद आजमगढ़ में आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई में क्षेत्राधिकारी क्राइम कौस्तुभ त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से एसएसपी को अवगत कराया। शिकायतों को सुनने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष जांच करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरती जाए, ताकि पीड़ितों को प्रभावी एवं त्वरित न्याय मिल सके। साथ ही मामलों में अनावश्यक देरी न हो और फरियादियों की समस्याओं का गंभीरता से समाधान किया जाए जनपद पुलिस का कहना है कि आमजन की शिकायतों का प्रभावी समाधान करने और पुलिस के प्रति जनविश्वास को मजबूत बनाने के लिए इस तरह की जनसुनवाई लगातार की जा रही है।








