best news portal development company in india

समाजसेवी परवेज सेठ अंसारी ने जमुई जिले के सोनो प्रखण्ड के खपरिया चौक पर राहगीरों के लिए निः शुल्क स्वच्छ ठण्डा पानी डिस्पेंसर लगवाया।

SHARE:

जमुई से मो० आसिफ अनवर की रिपोर्ट –

कहते हैं कि समाज सेवा के लिए सिर्फ धन की नहीं, बल्कि एक साफ़ नीयत और मज़बूत इरादे की ज़रूरत होती है। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे ही व्यक्तित्व की, जिन्होंने न केवल वादा किया, बल्कि उसे समय की कसौटी पर खरा उतरकर दिखाया भी। हम बात कर रहे हैं मशहूर समाजसेवी परवेज सेठ अंसारी जी की। बढ़ती हुई तपिश और भीषण गर्मी को देखते हुए, समाजसेवी परवेज सेठ अंसारी ने सोनो स्थित खपरिया चौक पर आम जनमानस के लिए निःशुल्क स्वच्छ एवं ठंडा पानी डिस्पेंसर लगवाया है।

​इस कार्य की सबसे खास बात यह रही कि ठीक एक महीने पहले उन्होंने खपरिया की जनता से यह वादा किया था कि वे यहाँ पेयजल की व्यवस्था कराएंगे। और आज, ठीक एक महीने के भीतर उन्होंने अपना वादा पूरा कर क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत दी है।

परवेज सेठ अंसारी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वे लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहकर अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे केवल प्यासों को पानी ही नहीं पिलाते, बल्कि गरीब बेटियों की शादी जैसे पुण्य कार्यों में भी बढ़-चढ़कर आर्थिक और सामाजिक सहयोग करते हैं।

शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर भी वे हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं। खपरिया चौक पर लगे इस वॉटर डिस्पेंसर से अब राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को इस तपती गर्मी में ठण्डा पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। परवेज सेठ अंसारी का यह प्रयास समाज के अन्य सक्षम लोगों के लिए भी एक मिसाल है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई