best news portal development company in india

गंभीर आरोप सिद्ध होने पर मुबारकपुर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सबा शमीम पद से हटाई गईं

SHARE:

डॉ. सबा शमीम 2023 नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मुबारकपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज़ की थी……

आजमगढ़, 02 मई 2026। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर की अध्यक्ष डॉ. सबा शमीम को गंभीर आरोप सिद्ध होने के बाद शासन ने पद से पदच्युत कर दिया है। यह कार्रवाई जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसमें उनके खिलाफ विभिन्न स्रोतों से प्राप्त शिकायतों की जांच की गई थी।

जांच में डॉ. शमीम के विरुद्ध लगे आरोप साक्ष्यों सहित पुष्ट पाए गए और उन्हें अत्यंत गंभीर प्रकृति का माना गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम-1916 की धारा 48 (2) (क) व (ख) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, निष्पक्ष जांच के लिए गठित समिति ने सभी तथ्यों और साक्ष्यों का गहन परीक्षण किया, जिसके आधार पर यह निर्णय लिया गया। कार्रवाई के बाद नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि डॉ. सबा शमीम ने मई 2023 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव जीता था। इसके बाद वर्ष 2024 में अनियमितताओं की शिकायतों के चलते उनके वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पहले ही सीज कर दिए गए थे। अब जांच में आरोप सिद्ध होने के बाद शासन ने उन्हें पद से हटा दिया है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment