best news portal development company in india

गया मे रेलवे कर्मचारी को मारी गोली, कंधे पर लगी है गोली 

SHARE:

गया मे रेलवे कर्मचारी को मारी गोली, कंधे पर लगी है गोली 

गया में बाइक सवार बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी को गोली मार दी है। घटना डेल्हा थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी की है, जहां रेलवे में टी-मैन के पद पर कार्यरत लाल बाबू को बदमाशों ने निशाना बनाया। गोली उनके कंधे में लगी है।

घटना के बाद घायल रेलवे कर्मचारी को इलाज के लिए रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आपसी रंजिश में गोली मारने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही डेल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों की पहचान और गोलीबारी के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई