best news portal development company in india

आजमगढ़ बकरी बांधने के विवाद में जानलेवा हमला, वांछित आरोपी रामअवतार गिरफ्तार

SHARE:

सिर पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, गंभीरपुर पुलिस ने घर से दबोचा

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में बकरी बांधने को लेकर हुए विवाद में जान से मारने की नीयत से हमला करने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामअवतार पुत्र महाबल, निवासी बभनगांवा, थाना गंभीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे बकरी बांधने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान रामअवतार ने वादिनी के सिर पर जान से मारने की नीयत से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। मामले में 17 अक्टूबर को पीड़िता की शिकायत पर थाना गंभीरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 18 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:05 बजे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, कांस्टेबल शिवांश शुक्ला, रामकरन सिंह और नोमान अख्तर शामिल रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई