शिकायतों के निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
आजमगढ़| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बरती जाए और पीड़ितों को प्रभावी न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने समस्याओं के समाधान में गंभीरता बरतने और निर्धारित समय के भीतर मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया आजमगढ़ पुलिस के अनुसार, आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करने और पुलिस के प्रति जनविश्वास को मजबूत बनाने के लिए जनसुनवाई की जा रही है।








