एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का लिया जायजा 
आजमगढ़। जनपद में मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए आजमगढ़ पुलिस सतर्क है। बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया पुलिस अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सजग रहने के निर्देश दिए गएl

ताकि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान आमजन को परेशानी न हो और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके आजमगढ़ पुलिस द्वारा मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।








