best news portal development company in india

मानदेय बढ़ा तो आंगनबाड़ी बहनों के चेहरे खिले, कार्यकत्री को 12 हजार और सहायिका को 6 हजार रुपये मिलेंगे !

SHARE:

हरिऔध कला केंद्र में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, 15 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्धि और सम्मान समारोह का सोमवार को आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने की।

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये तथा सहायिकाओं का मानदेय 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सालाना 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने की बात कही गई।

कार्यक्रम के दौरान आजमगढ़ में 15 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों को सैम (गंभीर कुपोषित) श्रेणी से सामान्य श्रेणी में लाने में बेहतर कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र, बेबी किट और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। वहीं, 3 बच्चों का अन्नप्राशन और 3 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी कराई गई।

कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कार्य केवल नौकरी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उनके प्रयासों से बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हो रहा है।

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि जिले में कुल 5,588 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। मानदेय वृद्धि का लाभ 5,522 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 5,323 सहायिकाओं को मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिले में 60 अति कुपोषित और 400 कुपोषित बच्चे सामान्य श्रेणी में आए हैं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई