best news portal development company in india

रानी की सराय में 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाए आरोप

SHARE:

बेड पर मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

रानी की सराय/आजमगढ़। थाना रानी की सराय क्षेत्र के सिरसाल गांव में मंगलवार को 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान शबीना (35) के रूप में हुई है।

बताया गया कि शबीना के पति अलीम विदेश में रहते हैं और वह अपने चार बच्चों के साथ घर पर रहती थी। मंगलवार दोपहर कमरे में सोने के बाद वह बेड पर मृत अवस्था में मिली। घटना की जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और डायल-112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

मामले को लेकर मायके पक्ष की ओर से आरोप लगाए गए हैं। क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने बताया कि महिला की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई