best news portal development company in india

लालगंज तहसील में न्यायालय भवनों के लिए भूमि चिन्हित

SHARE:

एसडीएम न्यायिक और तहसीलदार न्यायिक न्यायालय के बनेंगे नए भवन, मंगलवार को होगा भूमि पूजन

लालगंज, आजमगढ़। लालगंज तहसील परिसर में न्यायिक कार्यों को सुगम और त्वरित बनाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। तहसीलदार लालगंज सूर्य प्रकाश सरोज ने तहसील परिसर का निरीक्षण कर न्यायालय उपजिलाधिकारी न्यायिक लालगंज और न्यायालय तहसीलदार न्यायिक लालगंज के नए भवनों के निर्माण के लिए तहसील भवन के पश्चिम स्थित भूमि को चिह्नित किया।

तहसीलदार सूर्य प्रकाश सरोज ने बताया कि चिह्नित भूमि पर मंगलवार को विधि-विधान से भूमि पूजन कराया जाएगा। न्यायालय भवनों का निर्माण होने के बाद अधिवक्ताओं और वादकारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही न्यायिक कार्यों के संचालन में सुविधा होने के साथ मामलों के निस्तारण में भी तेजी आने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि नए भवनों के निर्माण से न्यायिक कार्यों के लिए अलग और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा, जिससे तहसील परिसर में आने वाले वादकारियों एवं अधिवक्ताओं को भी सहूलियत होगी।

भूमि के निरीक्षण और चिह्नांकन के दौरान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नंदलाल और अवर अभियंता जगदीश गौतम मौजूद रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई