best news portal development company in india

सपा की बैठक में संविधान और आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा

SHARE:

आशुतोष चौधरी ने कहा- जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं

मेहनगर (आजमगढ़)। हरबंशपुर स्थित सुखदेव पहलवान तिराहे के पास श्याम मैरिज हॉल में समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संविधान और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच जाने पर जोर दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए मेहनगर के सपा नेता आशुतोष चौधरी ने कहा कि प्रदेश में मौजूदा सरकार के दिन समाप्त हो गए हैं और आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर जनता के हित में कार्य किए जाएंगे। उन्होंने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात भी कही।

बैठक में पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, लालगंज सांसद दरोगा सरोज, एमएलसी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई