best news portal development company in india

आजमगढ़ विदेश में रिश्तेदार के फंसे होने का झांसा देकर ₹70 हजार की ठगी, पुलिस ने ₹9,900 वापस कराए

SHARE:

फूलपुर साइबर हेल्पडेस्क की कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

फूलपुर (आजमगढ़)। साइबर ठगी के एक मामले में आजमगढ़ पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने पीड़ित के बैंक खाते में ₹9,900 की धनराशि वापस कराई है। ठग ने रिश्तेदार के विदेश में फंसे होने का झांसा देकर पीड़ित से ₹70,000 की धोखाधड़ी की थी।

पुलिस के अनुसार, फूलपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर जोखू निवासी अविनाश कुमार के मोबाइल पर 19 फरवरी 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने उनके रिश्तेदार के विदेश में फंसे होने की बात कहकर उन्हें झांसे में लिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से ₹70,000 की ठगी कर ली।

ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद थाना फूलपुर की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने संबंधित बैंक और अन्य आवश्यक माध्यमों से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की। इसके बाद पीड़ित के खाते में ₹9,900 वापस कराए गए।

दो सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में साइबर अपराध के पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दयानन्द और महिला आरक्षी पूजा पाण्डेय शामिल रहीं।

पुलिस ने लोगों से की अपील

आजमगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के फोन पर रिश्तेदार के मुसीबत में होने या तत्काल पैसे भेजने की मांग पर बिना सत्यापन भरोसा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या https://cybercrime.gov.in/ पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई